बैंक मित्र साथियों,
आशा है सभी बैंक मित्रों ने ऑफलाइन परीक्षा का परिणाम देख लिया है। जिन्होंने परिणाम नहीं देखा है वे यहाँ क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में पास होने वाले सभी साथियों को बधाई। अंकों की सूचना बाद में इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
जो साथी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं उन्हें 6 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल कर लिया गया है। हमारी कोशिश है कि परीक्षा के लिए कुछ अध्ययन सामग्री हम इस वेबसाइट पर उपलब्ध करा सकें।
जो अन्य साथी 6 दिसंबर की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे 2 दिसंबर तक फॉर्म शाखा द्वारा वित्तीय समावेशन विभाग को भेज दें।
आपने महसूस किया होगा कि जो साथी कार्य में जरा भी रूचि ले रहे हैं वे परीक्षा आसानी से उत्तीर्ण कर पा रहे हैं।
आगे आने वाले समय में बैंक का फोकस आधार सीडिंग पर अधिक होगा अतः आप सभी से अनुरोध है कि आधार सीडिंग के कार्य में पूर्ण मनोयोग से शाखा के साथ मिल कर कार्य करे।
बैंक ऑफ बड़ौदा , क्षेत्रीय कार्यालय रायबरेली के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और प्रधानमंत्री जन धन योजना में कार्य कर रहे बीसी/वीएलई के लिए सूचना एवं ज्ञान का संकलन
Saturday, November 28, 2015
बैंक मित्रों के लिए सूचना
Labels:
aadhar,
BC,
examination,
financial inclusion,
uidai,
आधार,
परीक्षा,
बैंकमित्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment