Showing posts with label BSBMC. Show all posts
Showing posts with label BSBMC. Show all posts

Monday, December 14, 2015

बैंक मित्रों की अत्यावश्यक बैठक

दिनांक 16-12-2015 को शाहजहाँपुर क्षेत्र के सभी बैंक मित्रों की अत्यावश्यक बैठक बुलाई गयी है । इस बैठक में बैंक मित्रों  के लिए अति लाभकारी नई प्रोत्साहन योजना एवं बड़ौदा स्टार बैंक मित्र क्लब योजना की चर्चा की जाएगी।
        बैठक का समय व स्थान निम्नवत है ;

दिनांक 16-12-2015, बुधवार पूर्वाह्न 11.00 बजे।
स्थान : विष्णू वाटिका , संजय सरस्वती विद्या
मंदिर के पास , अहमद नगर रेती, हथौड़ा
चौराहे से पुत्तूलाल चौराहा मार्ग पर।
 
बैठक को क्षेत्रीय प्रमुख एवं अंचल कार्यालय के प्रतिनिधि द्वारा संबोधित किया जाएगा। कृपया समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें।
 बैठक के संबंध में आने जाने के किराये के भुगतान  कए निर्देश के साथ पत्र पत्र सभी शाखाओं को भेजे जा चुके हैं।
 

Thursday, December 3, 2015

बड़ौदा स्टार बैंक मित्र क्लब


हमारे क्षेत्रीय प्रमुख  द्वारा बड़ौदा स्टार बैंक मित्र क्लब  की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है । इस क्लब पिछले माह  में छह  विभिन्न मानकों  में से कम से कम तीन मानक पर सर्वश्रेष्ठ निष्पादन वाले 20 बैंक मित्रों को सदस्य बनाया जाएगा। इन सदस्यों को एक समारोह में  प्रशस्ति पत्र एवं परितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार के पहले क्लब का गठन जनवरी माह में बैंक मित्रों के दिसंबर माह के प्रदर्शन के आधार किया जाएगा।
प्रति माह प्रत्येक मानक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंक मित्रों को रू एक हजार-एक हजार  के गिफ्ट वाउचर दिये जाएंगे
बड़ौदा स्टार बैंक मित्र क्लब  माह दिसंबर 2015 के लिए चयन के लिए निम्नवत मानकों पर 20 सर्वश्रेष्ठ बैंक मित्रों का चयन किया जाएगा


क्रम सं
मानक
चयन का आधार
1
आलोच्य माह में जीरो और कम बैलेंस वाले खातों में कम से कम रू 500/- की फंडिंग
खातों की संख्या(न्यूनतम अर्हता 50 खाते )
2
आलोच्य माह में ओवरड्राफ्ट के लिए अर्ह पीएमजेडीवाई खातों में संवितरण
खातों की संख्या(न्यूनतम अर्हता 20)
3
आलोच्य माह में आधार सीडिंग
खातों की संख्या(न्यूनतम अर्हता 50)
4
आलोच्य माह में रुपे कार्ड का सक्रियीकरण
खातों की संख्या(न्यूनतम अर्हता 75)
5
आलोच्य माह में सूक्ष्म वीमा (पीएमजेजेबीवाई एवं पीएमएसबीवाई) में पंजीकरण
खातों की संख्या(न्यूनतम अर्हता 50)
6
आलोच्य माह में अटल पेंशन योजना में पंजीकरण
खातों की संख्या(न्यूनतम अर्हता 10)

 

बैंक मित्रों द्वारा इन चारों मानकों पर शाखा में जमा कार्य को रजिस्टर पर नोट करके शाखा प्रबन्धक के हस्ताक्षर करवाए जाएँगे एवं किए गए कार्य की दैनिक रिपोर्ट बैंक मित्र द्वारा निम्न रिपोर्टिंग अधिकारियों को प्रतिदिन एसएमएस द्वारा दी जाएगी

बैंक मित्र
रिपोर्टिंग अधिकारी
मोबाइल नंबर
शाहजहाँपुर जनपद की तिलहर एवं जलालाबाद तहसील के सभी बैंक मित्र
श्री आर डी दोहरे , बीसी सुपर वाइजर
8477009770
शाहजहाँपुर जनपद की सदर एवं पूवायां तहसील के सभी बैंक मित्र
श्री ए के गुप्ता बीसी सुपरवाइज़र
8477009856
पीलीभीत जनपद के सभी बैंक मित्र
श्री चोखेलाल बीसी सुपरवाइज़र
8057464344
हरदोई जनपद के सभी बैंक मित्र
श्री ए के गुप्ता बीसी सुपरवाइज़र
8477009856
लखीमपुर खीरी  जनपद के सभी बैंक मित्र
श्री आर डी दोहरे , बीसी सुपर वाइजर
8477009770

रिपोर्टिंग अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय के वित्तीय समावेशन विभाग को संकलित रूप में देंगे ।

दिसंबर माह की समाप्ति पर बैंक मित्र द्वारा माह में किए गए कार्य का विवरण शाखा प्रबन्धक द्वारा प्रमाणित करके क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा जिसके आधार पर बड़ौदा स्टार बैंक मित्र क्लब के सदस्यों का चयन किया जाएगा ।

तो मित्रों  देखते हैं कि बड़ौदा स्टार बैंक मित्र क्लब  के पहले बीस सदस्य कौन होंगे।