Thursday, December 31, 2015

PIN PAD devices for KIOSK BCs

हमारे उच्च कार्यालय द्वारा सूचित किया गया है कि  कुछ KIOSK BC के लिए PIN PAD Devices configure करके भेजी गयी है. 
PIN PAD device के उपयोग से  BC के लिए मिनी ATM की तरह कार्य करना आसान हो जाएगा. 

Information of accounts opened by POS BCs in December Month

POS BC द्वारा दिसंबर 2015 में खोले गए खातों की सूची संबन्धित शाखाओं को ई-मेल द्वारा भेज दी गयी है । सभी POS-BCs से अनुरोध है कि अपनी शाखा से खाता संख्या लेकर खाते में धनराशि जमा करवाएँ । कृपया खाता धारकों को खाते में लेन देन करने , जमा रखने , रुपे डेबिट कार्ड के फ़ायदों के बारे में बताएं। ध्यान रहे सभी खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड प्राप्त करने और ऐक्टीवेशन में मदद करें। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना आधिकारिक फेसबुक पेज शुरू किया

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना नया फेसबुक पेज शुरू किया जिसे आप बैंक ऑफ बड़ौदा फेसबुक पेज  पर देख सकते हैं।

Monday, December 28, 2015

Problem inTracking accounts opened by POS-BCs POS-BC द्वारा खोले गए खातों की समस्या

POS-BC द्वारा खोले गए खातों को सिस्टम में खोजने में परेशानी आ रही है जिसके समाधान के लिए मुंबई में डाटा सेंटर की टीम लगी हुई है। आप सभी बैंक मित्रों से अनुरोध है कि समस्या का समाधान निकलने तक धैर्य बनाए रखें।
 

Sunday, December 27, 2015

BCs should focus on recovery रिकवरी में पूरा ज़ोर लगाएँ बीसी - क्षेत्रीय प्रमुख श्री घनश्याम सिंह

शाहजहाँपुर क्षेत्र के नए क्षेत्रीय प्रमुख श्री घनश्याम सिंह ने बैंक मित्रों से रिकवरी में पूरा ज़ोर लगाने की अपील की है। बैंक में बैंक मित्रों की बढ़ती भूमिका के परिप्रेक्ष्य में श्री सिंह ने शाहजहाँपुर क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण करते हुये यह अपील की है ।
शाहजहांपुर क्षेत्र हमेशा से वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और वर्तमान में करीब 253 सक्रिय बैंक मित्र हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है । बैंक ने बैंक मित्रों के लिए कई नई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू की हैं जिनके माध्यम से सक्रिय बैंक मित्र महीने में रू 20,000/- से अधिक कमाई कर सकते हैं। इन योजनाओं में रिकवरी के लिए आकर्षक प्रोत्साहन राशियाँ शामिल हैं। श्री सिंह ने शाखा प्रबन्धकों से बैंक मित्रों को खाते आवंटित करने के लिए कहा है जिससे बैंक मित्र इन योजनाओं का धिकताम फायदा उठाते हुये बैंक के विकास में अपना योगदान दे सकें।